Breaking News

बलरामपुर में किशोरी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर महिलाओं ने उड़ाए लाखों के जेवरात।

बलरामपुर में किशोरी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर महिलाओं ने उड़ाए लाखों के जेवरात।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जिले के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम गौर रमवापुर (जमुनहवा) में सोमवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो महिलाओं ने घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात समेटकर फरार हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

पीड़िता की मां कलावती पत्नी पारसनाथ के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे उनकी बेटी पूनम घर पर अकेली थी। इसी दौरान दो महिलाएं भीख मांगने के बहाने घर में दाखिल हुईं। मौका पाकर उन्होंने किशोरी का मुंह दबा दिया और चैनल गेट बंद कर दिया। इसके बाद पास में रखा चाकू उसकी गर्दन पर रख दिया और अलमारी का लॉकर खोलकर गहने निकाल लिए। आरोप है कि महिलाओं ने बक्से की भी तलाशी ली, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा तो वह जल्दी-जल्दी पीछे के रास्ते से भाग निकलीं।

बेटी ने किसी तरह शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी महिलाएं फरार हो चुकी थीं।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी महदेइया बाजार मौके पर पहुँचे और छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …