Breaking News

ईद मिलादुन्नबी पर बहेड़ी में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, मुस्लिम समाज ने उमंग से मनाया जश्न।

ईद मिलादुन्नबी पर बहेड़ी में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, मुस्लिम समाज ने उमंग से मनाया जश्न।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली/बहेड़ी। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। इस मौके पर मस्जिदों, मकानों और गलियों को खूबसूरत सजावट व रोशनी से जगमगाया गया। सुबह मस्जिदों में फातिहा ख्वानी कर मुस्लिम समाज ने पैग़ंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की आमद का जश्न मनाया।

जुलूस नैनीताल रोड स्थित शिमला जनरल स्टोर से प्रारंभ होकर कोतवाली पुराना रोड, बेज ट्रक यूनियन, पंजाबी कॉलोनी, होली चौराहा, मोहल्ला गोदाम और माथुर रोड से होकर पुनः शिमला जनरल स्टोर पर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में “यह है हमारे नबी की शान” और “सरकार की आमद मरहबा” के नारों से वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह मुस्लिम समाज ने जुलूस का स्वागत किया और सहभागिता दिखाई।

डॉ. नसीम अहमद ने कराया कोल्ड ड्रिंक वितरण।

इसी क्रम में पूर्व चेयरमैन पति एवं विधानसभा प्रत्याशी डॉ. नसीम अहमद ने अपने आवास स्थित कार्यालय पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए कोल्ड ड्रिंक वितरण का आयोजन किया। कार्यक्रम में वसीम अहमद (बैट्री वाले), अंसार अहमद, आदिल खान, डॉ. शाकिर, तौसीफ आलम, अकील राय, मकबूल डियर, खलीक अहमद, जाहीर अहमद और तौफीक अहमद सहित मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। एसडीएम बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार और कोतवाल संजय तोमर समेत भारी पुलिस बल लगातार जुलूस के साथ मौजूद रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!