Breaking News

6 और 7 सितम्बर को होगी पीईटी परीक्षा, बदायूं में 24 केन्द्रों पर 39,360 अभ्यर्थी होंगे शामिल।

6 और 7 सितम्बर को होगी पीईटी परीक्षा, बदायूं में 24 केन्द्रों पर 39,360 अभ्यर्थी होंगे शामिल।

ब्यूरो रिपोर्ट 

बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 का आयोजन जनपद बदायूं में 06 और 07 सितम्बर को होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी – पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। इस परीक्षा में लगभग 39,360 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए जिले में 24 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।

गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश सिंह ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डीपॉल स्कूल, एसके इंटर कॉलेज और एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज समेत अन्य केन्द्रों पर पहुँचकर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विशेष रूप से मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी केन्द्रों पर स्वच्छ पेयजल, साफ शौचालय और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही केन्द्रों के आसपास सफाई अभियान चलाने और अभ्यर्थियों के सामान रखने की अलग व्यवस्था करने को कहा।

रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रेलवे प्रशासन को यात्रा संबंधी सुविधाएँ दुरुस्त रखने और उद्घोषणा प्रणाली से लगातार जानकारी देने के निर्देश मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी, वहीं जिला अस्पताल व सीएचसी में इमरजेंसी व्यवस्था भी मजबूत की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 25 हजार अभ्यर्थी अन्य जिलों से पहुँचेंगे। ऐसे में यातायात, सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि समय से परीक्षा केन्द्र पर पहुँचें और आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्णतः वर्जित रहेगा।

जिन परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी उनमें बीआरबी मॉडल इंटर कॉलेज, ब्लूमिंगडेल स्कूल, डीपॉल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, फ्लोरेंस नाइटिंगल स्कूल, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, एचपी इंटरनेशनल स्कूल, हाजिरी इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, महार्षि विद्या मंदिर, मदर ऐथेना स्कूल, एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज (ब्लॉक ए एवं बी), नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज (ब्लॉक ए एवं बी), सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल और जीलॉट पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!