Breaking News

बलरामपुर में बोलेरो पलटने से दो की मौत, तीन घायल।

बलरामपुर में बोलेरो पलटने से दो की मौत, तीन घायल।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के नरकटिया सुवावनाला के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाज के लिए जा रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई, जिससे वाहन पानी में डूबने लगा। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बोलेरो वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बायभीट थाना श्रीदत्तगंज निवासी तुलाराम (40) कुछ समय पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। उनका इलाज कराने के लिए परिजन बोलेरो से बहराइच जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बोलेरो असंतुलित होकर पलट गई और गड्ढे में गिर गई।

हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस, 112 की टीम और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। सभी को जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रेमा देवी (40) पत्नी तुलाराम और सीताराम (60) पुत्र पारसराम निवासी गणेशपुर की मौत हो गई। वहीं तुलाराम व बहरैची पुत्र उदयराज निवासी कांदभारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Byte- विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …