Breaking News

बिसौली में युवाओं ने निकाली 14 दिवसीय पीडीए साइकिल यात्रा।

बिसौली में युवाओं ने निकाली 14 दिवसीय पीडीए साइकिल यात्रा।

आई एम खान 

बिसौली। समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिसौली विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने शुक्रवार को 14 दिवसीय पीडीए साइकिल यात्रा शुरू की। यात्रा का शुभारंभ बदायूं सांसद आदित्य यादव के आवास से किया गया।

आयोजकों के अनुसार, यात्रा के दौरान युवा विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं और आमजन से संवाद करना तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों से उन्हें अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यात्रा में युवाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी संवाद किया जाएगा।

बिसौली नगर से यात्रा के गुजरने के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी ने साइकिल सवार युवाओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा सैफई पहुंचकर समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद यात्रा लखनऊ के लिए रवाना होगी, जहां समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर इसका समापन प्रस्तावित है।

साइकिल यात्रा में रजत यादव, संजय यादव, शिवम यादव, अवधेश मुखिया, सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, इंद्रेश यादव और राजकुमार सहित अन्य युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

आदर्श जूनियर हाईस्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दीं प्रेरक प्रस्तुतियां।

आदर्श जूनियर हाईस्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दीं प्रेरक प्रस्तुतियां। प्रधान संपादक, रवि …