Breaking News

बदायूं में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, चार स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी।

आटा चक्की, ट्यूबवेल, ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट और अस्पताल में पकड़ी गई चोरी, विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमे की कार्रवाई।

बदायूं। जनपद में विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस एवं प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

प्रवर्तन दल ने अभियान के दौरान आटा चक्की, ट्यूबवेल, ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट और अस्पताल सहित विभिन्न परिसरों की जांच की।

जांच के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के एक कृषि परिसर में नलकूप की मोटर को स्टार्टर के माध्यम से एलटी लाइन से अवैध रूप से जोड़कर सिंचाई करते हुए पाया गया। वहीं इस्लामनगर क्षेत्र की एक आटा चक्की में मीटर की इनकमिंग के अतिरिक्त घरेलू परिसर से केबल जोड़कर मोटर चलाई जा रही थी।

इसी तरह सिविल लाइन क्षेत्र के एक व्यावसायिक परिसर में अंडरग्राउंड एलटी लाइन से तार जोड़कर सात ई-रिक्शा की सीधे चार्जिंग की जा रही थी। इसके अलावा बिसौली क्षेत्र के एक अस्पताल परिसर में एलटी लाइन के पोल से केबल जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया।

प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान होता है और यह दंडनीय अपराध है। जनपद में आगे भी इसी तरह सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि बिजली का उपयोग केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से करें। चोरी करते पकड़े जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …