Breaking News

मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया मेला ककोड़ा का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया मेला ककोड़ा का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

बदायूं। रूहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 17 नवंबर को मां ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी लाकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चना कर उसकी स्थापना की जा चुकी है। मेले का औपचारिक उद्घाटन 23 नवंबर को होगा, जबकि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य स्नान संपन्न होगा। मेला एक दिसंबर तक चलेगा।

बुधवार को मंडलायुक्त बरेली मंडल शंभू कुमार और डीआईजी बरेली रेंज मुनिराज जी ने जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ मेला ककोड़ा पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि मेले में सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त और डीआईजी मेला कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से वॉच टावर, घाटों की स्थिति, जलस्तर, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर समय से आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें, जिससे मेले का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर साईं आश्रित शाखमुरी, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, एएमए जिला पंचायत विनोद कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण।

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण। बदायूं। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया …