Breaking News

पल्स पोलियो अभियान और आयुष्मान कार्ड निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डॉ. जुनैद मेंहदी।

पल्स पोलियो अभियान और आयुष्मान कार्ड निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डॉ. जुनैद मेंहदी।

आई एम खान 

बिसौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद मेंहदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी पल्स पोलियो अभियान, नियमित टीकाकरण और आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में चिकित्सा अधीक्षक ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर के साथ-साथ घर-घर जाकर अभियान चलाया जाए। ईंट-भट्ठों, निर्माणाधीन स्थलों और घुमंतू परिवारों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचना चाहिए। इसके लिए ग्राम स्तर पर शिविर लगाकर छूटे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाए जाएं। नियमित टीकाकरण को लेकर एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को ड्यू-लिस्ट अपडेट रखने तथा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का समय से टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कौशल शर्मा, राजीव सक्सेना, लखन मिश्रा, राजवीर सिंह, अरविंद गुप्ता सहित एएनएम एवं सीएचओ मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण।

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण। बदायूं। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया …