Breaking News

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने शनिवार को गो-संरक्षण केंद्र नौशेरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर गोवंश के लिए भूसा और पानी की उपलब्धता संतोषजनक पाई गई। केंद्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे मिले। सीडीओ ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर का निरीक्षण किया। यहां निर्माण कार्य बंद पाया गया, जबकि विद्यालय में कराया गया टाइल्स का कार्य संतोषजनक मिला। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय दूदेनगर में स्वयं सहायता समूह मक्का मदीना द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान समूह की अध्यक्ष मौजूद मिलीं। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं बैग, फाइल कवर आदि उत्पाद तैयार कर रही हैं। सीडीओ ने समूह के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करने और बिक्री के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश बीएमएम को दिए।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन बाजार से जोड़ने से उनके कार्य को प्रोत्साहन मिलेगा और महिलाओं की आय बढ़ाने के अवसर भी सृजित होंगे।

इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड उझानी के प्राथमिक विद्यालय गुराई का भी औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के भरवाए जाएं फार्म-6: डीएम।

अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के भरवाए जाएं फार्म-6: डीएम। बदायूं। मतदाता सूची के विशेष …