Breaking News

हज-2027 की दूसरी किश्त 30 नवंबर तक जमा करें चयनित यात्री।

 

हज-2027 की दूसरी किश्त 30 नवंबर तक जमा करें चयनित यात्री।

बदायूं। हज-2027 के लिए चयनित सभी हज यात्रियों को दूसरी किश्त के रूप में प्रति यात्री एक लाख 25 हजार रुपये की धनराशि 30 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने दी।

उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार चयनित हज यात्री निर्धारित धनराशि दो माध्यमों से जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान के लिए हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in या हज सुविधा ऐप पर उपलब्ध ई-पेमेंट सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। इसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग से भुगतान किया जा सकेगा।

इसके अलावा ऑफलाइन भुगतान के लिए भारतीय स्टेट बैंक या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में निर्धारित पे-इन-स्लिप के माध्यम से हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में धनराशि जमा कराई जा सकती है।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …