Breaking News

सहसवान में रोजगार मेले में 223 युवाओं का चयन, 14 कंपनियों ने लिया हिस्सा।

 

515 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, प्रमोद इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ रोजगार मेला।

सहसवान, बदायूं। जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रमोद इंटर कॉलेज परिसर में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सहसवान विक्रान्त यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रान्त यादव ने रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को ऐसे आयोजनों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने कौशल के आधार पर रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

रोजगार मेले में कुल 14 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 515 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें से 223 युवाओं का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन एवं शॉर्टलिस्ट किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिला।

इस मौके पर प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान के प्रबंधक आमोद कुमार रैण्डर, उपप्रबंधक सुरेश चन्द्र सक्सेना, प्रधानाचार्य रामसहाय बिन्द, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त यादव तथा कौशल विकास मिशन के विकासखंड परियोजना प्रबंधक अंकित यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अंकित यादव ने किया। इस दौरान राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की जगी उम्मीद।

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की …