Breaking News

आदर्श जूनियर हाईस्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दीं प्रेरक प्रस्तुतियां।

आदर्श जूनियर हाईस्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दीं प्रेरक प्रस्तुतियां।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। आदर्श जूनियर हाईस्कूल जहांगीराबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक डॉ. सविता मालपाणी ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना हुई। विद्यालय के मंत्री प्रेमस्वरूप ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष तथा राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। पिंकी, प्रियंका, काजल, रिमझिम और अर्पित सहित विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार रखे।

प्रधानाचार्य हेम सिंह ने विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर के राष्ट्रीय महत्व की जानकारी देते हुए सत्य, अहिंसा, अनुशासन, स्वच्छता और देशसेवा का संदेश दिया। विद्यालय की विधिक सलाहकार शालिनी गुप्ता ने महात्मा गांधी के विचारों और जीवन मूल्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं सदस्य न्यायपीठ बाल कल्याण समिति, बदायूं द्वारा विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम-2012, गुड टच-बैड टच तथा निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक निमिष माहेश्वरी ने किया। अंत में विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने तथा स्वच्छ, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Spread the love

Check Also

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने किया जागरूक।

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने किया जागरूक। आई एम खान  बिसौली। तहसील क्षेत्र …