Breaking News

आज जनपद में चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2345 स्थानों पर लगेंगे बूथ।

आज जनपद में चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2345 स्थानों पर लगेंगे बूथ।

बदायूं। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में रविवार, 22 नवंबर 2026 को जनपद में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले में 2345 स्थानों पर पोलियो बूथ लगाए जाएंगे, जहां शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि बूथ दिवस के बाद 25 से 29 नवंबर 2026 तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 को बी-टीम के माध्यम से छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलवाएं। उन्होंने ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों से भी अनुरोध किया कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में अभियान का शुभारंभ कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें और सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाने में सहयोग प्रदान करें।

 

 

Spread the love

Check Also

अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के भरवाए जाएं फार्म-6: डीएम।

अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के भरवाए जाएं फार्म-6: डीएम। बदायूं। मतदाता सूची के विशेष …