Breaking News

मेला ककोड़ा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी रोडवेज बसें, 50 बसों का होगा संचालन।

मेला ककोड़ा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी रोडवेज बसें, 50 बसों का होगा संचालन।

बदायूं। गंगा स्नान पर्व-2026 के अवसर पर मेला ककोड़ा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। श्रद्धालुओं को बदायूं रोडवेज बस स्टैंड से मेला स्थल पर बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन तक पहुंचाने के लिए 50 विशेष रोडवेज एवं शटल बसों का संचालन किया जाएगा।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज राजेश पाठक ने बताया कि बदायूं रोडवेज बस स्टैंड से मेला ककोड़ा स्थित अस्थायी बस स्टेशन की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। इस मार्ग पर प्रति यात्री एक तरफ का किराया 42 रुपये निर्धारित किया गया है। 22 नवंबर 2026 को अपराह्न तीन बजे से मेला समाप्ति तक ककोड़ा मेला स्पेशल और शटल बसें प्रत्येक आधे घंटे के अंतराल पर संचालित होंगी।

उन्होंने बताया कि 50 बसें बदायूं बस स्टैंड से ककोड़ा के अस्थायी बस स्टैंड तक तथा वहां से वापस बदायूं बस स्टैंड तक लगातार उपलब्ध रहेंगी। परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए यह व्यवस्था की है, ताकि गंगा स्नान पर्व पर मेला ककोड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

Spread the love

Check Also

अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के भरवाए जाएं फार्म-6: डीएम।

अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के भरवाए जाएं फार्म-6: डीएम। बदायूं। मतदाता सूची के विशेष …