Breaking News

मत्स्य पालकों को दी गईं सरकारी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी।

मत्स्य पालकों को दी गईं सरकारी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी।

बदायूं। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के मत्स्य पालकों, मछुआ समुदाय के लोगों और मत्स्य पालन से जुड़े व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मत्स्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म और अन्य राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों से भी मत्स्य पालकों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में तालाब प्रबंधन, मत्स्य संपदा में होने वाले रोगों के नियंत्रण और मत्स्य पालकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अनुभवी एवं प्रशिक्षित मत्स्य पालकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए मत्स्य पालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

इस अवसर पर सीएससी कैंप के माध्यम से मत्स्य पालकों और मछुआ समुदाय के लोगों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। इसके साथ ही मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड और मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में संतोष कुमार राम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, बदायूं, जियाउर्रहमान कादरी, वरिष्ठ सहायक, हिमेन्द्र कश्यप, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी बदायूं, निषाद पार्टी के अन्य कार्यकर्ता, मत्स्य पालक और मछुआ समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के भरवाए जाएं फार्म-6: डीएम।

अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के भरवाए जाएं फार्म-6: डीएम। बदायूं। मतदाता सूची के विशेष …