Breaking News

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताजी के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व, विचारों और समाजवाद के प्रति योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश प्रेमी ने कहा कि नेताजी हमेशा गरीबों, किसानों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज बनकर खड़े रहे। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के विचार और संघर्ष हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नेताजी के बताए रास्ते पर चलने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी जयपाल सिंह ने की, जबकि संचालन शिवम यादव ने किया।

इस मौके पर युवा नेता रोहित प्रेमी, चौधरी जयपाल सिंह, विमल कुमार यादव, इंद्रजीत भट्ट, विधानसभा उपाध्यक्ष अंटू सागर, कुलजीत सिंह, जुगल किशोर गुप्ता, साहब सिंह, फैसल खान, एडवोकेट कपिल देव, कृष्णवीर सिंह, राजीव यादव, विकास यादव, अरविंद कुमार यादव, रंजीत, दलबीर सिंह, होराम सिंह, चरण सिंह, अनीस शाह, महेश चंद्र, शाकिर हुसैन, सोमपाल सिंह, आनंदपाल, जयप्रकाश सिंह, शिव नरेश यादव, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, लोकमन सिंह यादव, महिपाल सिंह यादव, रामप्रकाश, श्रवण कुमार, पवन कुमार, राहुल यादव, प्रेमपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, दिनेश कुमार, श्याम सिंह, सत्यभान सिंह यादव, योगेश यादव एवं अशोक पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

आज जनपद में चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2345 स्थानों पर लगेंगे बूथ।

आज जनपद में चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2345 स्थानों पर लगेंगे बूथ। बदायूं। शासन से …