Breaking News

जनगणना-2027 को लेकर सिटी पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों ने दी अहम जानकारी।

जनगणना-2027 को लेकर सिटी पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों ने दी अहम जानकारी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जनगणना-2027 को लेकर नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सिटी पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की ओर से रविवार को सिटी पार्क स्थित सेंट्रल पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रीय निवासियों से संवाद कर जनगणना की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नीलिमा यादव, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप तथा स्टेट मास्टर ट्रेनर अनूप वर्णवाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम सिंह ने की, जबकि संचालन हरिशंकर कनौजिया ने किया। इस दौरान सिटी पार्क फेज-1 के अध्यक्ष मनिल बाजपेई, फेज-2 के अध्यक्ष अनिल मिश्रा सहित RWA के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।

अंत में RWA पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद एवं जागरूकता से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Spread the love

Check Also

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने …