Breaking News

बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ी नाराज़गी।

बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ी नाराज़गी।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जनपद के बबुरी और डवक क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। सुबह से शाम तक बंदरों के झुंड गलियों और छतों पर घूमते रहते हैं। ये बंदर घरों में घुसकर सामान तहस-नहस कर देते हैं, बच्चों को दौड़ा लेते हैं और बुजुर्गों पर हमला कर देते हैं। लगातार बढ़ रहे इस आतंक से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों ही चरम पर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। कई बच्चे अब स्कूल जाने से डरते हैं, जबकि महिलाएं घर के कामकाज के दौरान चौकन्नी रहती हैं। बंदर घरों में रखा राशन, फल-सब्जियां और कपड़े तक बर्बाद कर देते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार वन विभाग और प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय टीम के मौके पर न पहुंचने से लोगों में नाराज़गी है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता और बंदरों को पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ा जाता, तो वे सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!