Breaking News

करखेड़ी विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम।

करखेड़ी विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम।

आई एम खान 

बिसौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय करखेड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्रधानाध्यापक शोभित कुमार यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय में बच्चों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां भी दीं।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सतीश, मुनेंद्र सिंह, अरुण, चरन सिंह, प्रीति, मोहित, जानू शर्मा, मोनू, कुंदन, काजल सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

सहसवान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार। प्रधान संपादक, …