Breaking News

उन्नाव जीआरपी की बड़ी सफलता, चोरी का मोबाइल और नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

उन्नाव जीआरपी की बड़ी सफलता, चोरी का मोबाइल और नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता – सनोज कुमार

उन्नाव। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान एक व्यक्ति को चोरी के मोबाइल फोन और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन कानपुर ब्रिज के बाएं किनारे स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान मो0 अजमरी पुत्र मो0 रियाजुल निवासी गोताखोर, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है।

जीआरपी टीम ने उसके पास से मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन और तीन सौ रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस जांच में यह मोबाइल बीपीएमएस से चोरी हुआ पाया गया है।

थानाध्यक्ष अरविंद पांडे के नेतृत्व और रेलवे उपाधीक्षक की निगरानी में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना जीआरपी उन्नाव का कहना है कि — रेलवे क्षेत्र में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!