Breaking News

पर्यटन मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ितों को मिली राहत।

पर्यटन मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ितों को मिली राहत।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दिलीप की मड़ैया का स्टीमर से दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित किया और उनकी परेशानियाँ सुनीं। मंत्री ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की और प्रशासन को हर हाल में सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिए।

मंत्री ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार के लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उपजिलाधिकारी सदर को बाढ़ प्रभावितों के बीच राशन की दूसरी किस्त वितरण करने का आदेश दिया।

ग्रामवासियों की मांग पर मंत्री ने सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक नाव की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया, ताकि लोगों को आवागमन में कठिनाई न हो। वहीं, बाढ़ का पानी घटने के बाद बंधा निर्माण कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है और जल्द ही हालात सामान्य होंगे।

दौरे के बाद मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसमें जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!