Breaking News

चंदौली में स्वास्थ्य विभाग को मिले छह नए कर्मी, नियुक्ति पत्र पाकर जताया आभार।

चंदौली में स्वास्थ्य विभाग को मिले छह नए कर्मी, नियुक्ति पत्र पाकर जताया आभार।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को राज्यभर में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, चंदौली में आयोजित कार्यक्रम में छह नवचयनित कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

समारोह में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और राज्यसभा सांसद साधना सिंह के प्रतिनिधि राघव सिंह मौजूद रहे। सभी ने नव नियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पांच कनिष्ठ सहायक – सत्येंद्र कुमार बिंद, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार जायसवाल, नीरज शर्मा और राजीव विश्वकर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। साथ ही एक्सरे-टेक्नीशियन पद पर चयनित आलोक कुमार जायसवाल को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कहा कि नई नियुक्तियाँ विभाग को ऊर्जा और नई दिशा देंगी, जिससे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। जनप्रतिनिधियों ने भी सभी चयनित अभ्यर्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने की प्रेरणा दी।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …