Breaking News

गंगा में उमड़ी आस्था की लहर, कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

गंगा में उमड़ी आस्था की लहर, कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कासगंज जिले के गंगा घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे और पवित्र जल में डुबकी लगाकर धर्म और पुण्य अर्जित किया।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर दीपदान किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कादरगंज गंगा घाट, सोरों के हरि की पैड़ी और लहरा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। घाटों पर गूंजते “गंगा मैया की जय” के नारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। घाटों पर पुलिस बल और गोताखोरों की तैनाती की गई ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

श्रद्धालुओं ने कहा कि गंगा स्नान से आत्मिक शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है। वहीं, स्थानीय दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक दिखी क्योंकि दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने घाटों पर मेले जैसा माहौल बना दिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!