Breaking News

भाजपा सरकार विकास में विश्वास करती है — राज्यसभा सांसद साधना सिंह।

भाजपा सरकार विकास में विश्वास करती है — राज्यसभा सांसद साधना सिंह।

गांव के विकास के लिए ₹25 लाख की सौगात।

संवाददाता: राजन सिंह

सहयोगी संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनियां, चंदौली। क्षेत्र के पलियाँ बल्लीपुर गांव में शुक्रवार को राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने अपने मायके में स्थित स्वर्गीय कैलाश भूषण सिंह एवं मजीदहां में बाबा कीनाराम के नाम से निर्मित स्मृति द्वार का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पलियाँ पंचायत भवन में सैकड़ों गरीबों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के आयोजक प्रधान प्रतिनिधि अतुल सिंह ‘प्रिंस’ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि बाबा कीनाराम की धरती और जननी की भूमि से उनका गहरा जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि कटहरा से बल्लीपुर तक मार्ग निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री को भेजी गई थी, जो अब पास हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस गांव और क्षेत्र का नाम राजनीति के इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।

उन्होंने आयोजक द्वारा ठंड के मौसम में कंबल वितरण को पुनीत कार्य बताते हुए सराहना की। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को छठ पूजा के लिए तालाब के सुंदरीकरण, काली माता मंदिर मार्ग, सहित अन्य विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

साधना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विकास में विश्वास करती है। आज चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग हों, गांवों का विकास हो या धर्मार्थ कार्य—हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। अंत में उन्होंने गांव के समग्र विकास के लिए ₹25 लाख रुपये की घोषणा की।

इस मौके पर डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा, खंड विकास अधिकारी राजेश नायक, योगेंद्र नाथ ओझा, आलोक पाण्डेय, हरिचरण सिंह, मंगरु सिंह, मनोज कुमार, विनोद सिंह, संतोष सिंह, संजय कन्नौजिया, महेंद्र श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, राजेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष सिंह ने किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!