Breaking News

शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने असहाय लोगों को वितरित किए कंबल।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने असहाय लोगों को वितरित किए कंबल।

400 जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत।

मुबारक अली | संवाददाता

शाहजहाँपुर। जनपद में लगातार बढ़ रही शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए जरूरतमंदों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम जमुही एवं ग्राम रामपुर बरकतपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ग्राम प्रधानों के माध्यम से कुल 400 पात्र एवं असहाय व्यक्तियों को कम्बलों का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी गरीब, बेसहारा अथवा जरूरतमंद व्यक्ति भीषण ठंड में असुरक्षित न रहे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड से बचाव के सभी इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद सिंह, उप जिलाधिकारी (सदर) एवं तहसीलदार (सदर) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्था संभाले रहे।

कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे गरीबों के प्रति संवेदनशील कदम बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!