Breaking News

लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

संवाददाता – अमित कुमार झा

चहनियां। भारत के राष्ट्र निर्माता और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक धनंजय सिंह ने सरदार पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर महान नेता को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान धनंजय सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 देशी रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखना उनके अदम्य साहस और राजनीतिक दूरदर्शिता का परिणाम था।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर को हर साल “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की थी, जिससे भावी पीढ़ी को सरदार पटेल के योगदान से प्रेरणा मिल सके।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 550 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र के सूत्र में पिरोकर भारत की नींव को मजबूत किया, इसलिए उन्हें “भारत का लौह पुरुष” कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों और उनके राष्ट्र निर्माण के विचारों को अपनाकर ही हम देश को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रभुनाथ सिंह एडवोकेट, डॉ. मदन राम, डॉ. प्रभाकर चौधरी, डॉ. गोविंद नारायण, रितेश पांडेय, धीरेन्द्र राय, भृगुनाथ पाठक, पीयूष, विवेक सिंह, अमित सिंह, श्याम सदन और प्रेमचंद सहित कई प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …