Breaking News

सहसवान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान (बदायूँ): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 04:06 बजे नाधा रोड से बिसौली रोड की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मजार के पास से अभियुक्त राधे पुत्र छत्रपाल, निवासी मौहल्ला मिर्धाटोला (कस्बा व थाना सहसवान, जनपद बदायूँ) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर तथा 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 517/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता को हासिल करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक सत्यपाल सिंह, कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल आलोक कुमार शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …