Breaking News

कासगंज में रफ्तार का कहर: ई-रिक्शा की टक्कर से 10 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मासूम।

कासगंज में रफ्तार का कहर: ई-रिक्शा की टक्कर से 10 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मासूम।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद में बेलगाम दौड़ रहे वाहनों की तेज रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। सहावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरौठी के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने राह चलते 10 वर्षीय मासूम बालक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान अंशुल (10 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कस्बा अमांपुर स्थित वैकुंठी देवी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। बताया जा रहा है कि मासूम अंशुल अपने घर से गांव के बाहर किसी घरेलू कार्य के लिए निकला था, तभी रास्ते में वह इस काल का ग्रास बन गया।

​इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अंशुल अपने घर में दो बहनों के बीच अकेला भाई था, जिससे परिजनों की उम्मीदें जुड़ी हुई थीं। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए मृतक अंशुल के शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!