Breaking News

अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान। दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों के मार्च के दौरान सपा अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को सहसवान में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव सोनू यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली की घटना पर विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हिरासत में लिए गए जनप्रतिनिधियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने तथा पूरे मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

सोनू यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सांसद मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च कर रहे थे। ऐसे में विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की घटना लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने के बजाय लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उनकी बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण में निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से दिल्ली की घटना का संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष आमिर अली, अधिवक्ता गौरव यादव, अधिवक्ता रवेन्द्र प्रताप सिंह, दानिश अली, जयवीर सिंह, पोखी, तोताराम, फैसल, रिहान, मोसिन और असरद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बहेड़ी से पहाड़ तक नशे के नेटवर्क का खुलासा, 150 इंजेक्शन के साथ सद्दाम गिरफ्तार।

मोबाइल चैट और कॉल डिटेल से मिले सुराग, तीन जिलों में दबिश देकर छह आरोपी …