Breaking News

भाकियू टिकैत ने महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उठाईं किसानों की समस्याएं।

भाकियू टिकैत ने महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उठाईं किसानों की समस्याएं।

आई एम खान 

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने संगठन के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती तहसील परिसर में मनाई। इस अवसर पर किसान पंचायत आयोजित कर किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण और प्रसाद वितरण के साथ हुई। पंचायत में वक्ताओं ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन और किसानों के हित में उनके संघर्षों को याद किया।

इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार अमित चौधरी और नायब तहसीलदार मोहम्मद हारिस को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण कई क्षेत्रों में फसलों को 25 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। उन्होंने फसल क्षति का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत दिलाने और नुकसान को देखते हुए कृषि संबंधी वसूली स्थगित करने की मांग की।

किसानों ने गौशालाओं से गायों को मुक्त करने तथा पशुपालन के लिए मिलने वाला अनुदान सीधे किसानों को उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इसके अलावा ग्राम सभा की भूमि से संबंधित मामलों में तहसील प्रशासन द्वारा बैठक कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।

भरतपुर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि आसफपुर बिजलीघर से भरतपुर की दूरी करीब 22 किलोमीटर है। क्षेत्र में विद्युत लाइन के तार आए दिन टूटने से ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर किसान यूनियन की ओर से आसफपुर के विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी ज्ञापन दिया गया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सोपाली यादव, राजेश्वर सिंह, योगेश यादव, रवि यादव, लल्ला सिंह चौहान, महबूब अली, श्याम सिंह, कृष्णवीर, सुमित यादव, मुनेंद्र कुमार, भुवनेश मिश्रा, लटूरी सिंह, सुल्तान सिंह, उदयवीर सिंह, हेमंत, अशर्फीलाल, अमरपाल यादव, अफजाल हुसैन और सतेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

जनगणना ड्यूटी के आवंटन पर शिक्षिकाओं ने उठाए सवाल, दो-दो एचएलबी की जिम्मेदारी देने का विरोध।

जनगणना ड्यूटी के आवंटन पर शिक्षिकाओं ने उठाए सवाल, दो-दो एचएलबी की जिम्मेदारी देने का …