Breaking News

सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर ने दाखिल किया नामांकन, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन।

सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर ने दाखिल किया नामांकन, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने सोमवार को बरेली कमिश्नरी पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी की ओर से शक्ति प्रदर्शन भी किया गया।

नामांकन से पहले दानिश अख्तर सपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। इसके बाद वह समर्थकों के साथ कमिश्नरी पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मूल रूप से बिजनौर निवासी दानिश अख्तर के नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष सुभलेश यादव, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष तनवीर खान, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, भोजीपुरा विधायक शहजील इस्लाम और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान समर्थकों में उत्साह नजर आया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कमिश्नरी परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।

Spread the love

Check Also

समिति मंडी के सामने सवारियों से भरा ऑटो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल।

समिति मंडी के सामने सवारियों से भरा ऑटो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल। सहसवान, …