Breaking News

राज्यसभा चुनाव में बरेली को मिली दोहरी तरजीह, धर्मपाल सिंह और श्रुति गंगवार भाजपा प्रत्याशी।

राज्यसभा चुनाव में बरेली को मिली दोहरी तरजीह, धर्मपाल सिंह और श्रुति गंगवार भाजपा प्रत्याशी।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशियों की सूची में बरेली को खास महत्व मिला है। पार्टी ने जिले से दो नेताओं को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को भी प्रत्याशी घोषित किया गया है।

प्रत्याशी घोषित होने के बाद श्रुति गंगवार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा छोटे से छोटे कार्यकर्ता के योगदान और उसकी क्षमता को पहचानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया।

बरेली से एक साथ दो प्रत्याशियों को राज्यसभा के लिए मौका मिलने से जिले का राजनीतिक महत्व एक बार फिर सामने आया है। धर्मपाल सिंह प्रदेश सरकार और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जबकि श्रुति गंगवार को संतोष गंगवार के परिवार से होने के कारण भी राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा की घोषणा के बाद अब राज्यसभा चुनाव की आगामी प्रक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Spread the love

Check Also

समिति मंडी के सामने सवारियों से भरा ऑटो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल।

समिति मंडी के सामने सवारियों से भरा ऑटो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल। सहसवान, …