Breaking News

सिढ़पुरा: हार्डवेयर व्यापारी ने लगाई फांसी, दो दिन से बंद था मोबाइल; इलाके में फैली सनसनी।

सिढ़पुरा: हार्डवेयर व्यापारी ने लगाई फांसी, दो दिन से बंद था मोबाइल; इलाके में फैली सनसनी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

सिढ़पुरा (कासगंज): कस्बे के सुदामा नगर में शुक्रवार को एक हार्डवेयर व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक पिछले दो दिनों से लापता था और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिढ़पुरा कस्बे के धुमरी रोड स्थित सुदामा नगर निवासी 35 वर्षीय राजकिरण उर्फ राहुल शाक्य कस्बे में ही ‘शुभ हार्डवेयर’ के नाम से दुकान चलाते थे। शुक्रवार को सुदामा नगर स्थित एक खाली दुकान में उनका शव पंखे के हुक से केबल के सहारे लटका मिला। राहुल मूल रूप से ग्राम लॉंगपुर के रहने वाले थे।

परिजनों ने बताया कि राहुल की पत्नी इन दिनों अपने मायके नगला अशनन्द गई हुई थी। तीन दिन पहले उनकी पत्नी से आखिरी बार बात हुई थी, जिसके बाद से फोन लगातार बंद आ रहा था। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलते ही परिवार में मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, 11 वर्षीय बेटी प्रियांशी और 7 वर्षीय बेटे शुभ को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। क्षेत्राधिकारी पटियाली और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

फाइल फोटो 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …