Breaking News

शाहजहांपुर: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई एंबुलेंस, तैनात कांस्टेबल की मौत।

शाहजहांपुर: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई एंबुलेंस, तैनात कांस्टेबल की मौत।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिले के कटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में पुलिस विभाग के कांस्टेबल की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार एक पशु चिकित्सक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा फतेहगंज रोड पर शाहपुर नवदिया गांव के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल विकास सान्याल को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कांस्टेबल विकास सान्याल मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और वर्तमान में कटरा थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं, हादसे में घायल हुए पशु चिकित्सक डॉ. लक्ष्य सिंह और एंबुलेंस चालक अनिल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!