Breaking News

शाहजहांपुर: जिला सैनिक कल्याण परिसर में 10वां सशस्त्र सेना वेटरन्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 

जिला सैनिक कल्याण परिसर में 10वां सशस्त्र सेना वेटरन्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जिला सैनिक कल्याण परिसर में 10वां सशस्त्र सेना वेटरन्स डे बड़े हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वीर नारियों को शॉल, मोमेंटो और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का योगदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में लगभग 50 भूतपूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही। सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए देश सेवा के दिनों को याद किया और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण पर गर्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सम्मान का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!