Breaking News

शाहजहाँपुर: विधि छात्रों की समर इंटर्नशिप शुरू, राजकीय बाल गृह में समझी विधिक कार्यप्रणाली।

शाहजहाँपुर: विधि छात्रों की समर इंटर्नशिप शुरू, राजकीय बाल गृह में समझी विधिक कार्यप्रणाली।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद शाहजहाँपुर में बुधवार से विधि छात्रों के लिए 14 दिवसीय समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एस.एस. लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का पहला दिन नवादा इंदेपुर स्थित राजकीय बाल गृह में संपन्न हुआ।

इंटर्नशिप के प्रथम दिवस कुल 42 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 33 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को राजकीय बाल गृह की कार्यप्रणाली, दैनिक संचालन और वहां लागू विधिक व्यवस्थाओं की बारीकियों को विस्तार से समझाया गया। इस दौरान वहां मौजूद बच्चों के साथ इंटर्नशिप कर रहे छात्रों का संवाद भी कराया गया।

इस अवसर पर ‘शिक्षा का अधिकार’ विषय पर एक विशेष विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय बाल गृह के बालकों को उनके विधिक अधिकारों से परिचित कराया गया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के समापन पर सचिव ने सभी छात्र-छात्राओं और बाल गृह के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि समर इंटर्नशिप का अगला चरण 18 जून को राजकीय संप्रेक्षण गृह, पिपरौला में आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!