Breaking News

शाहजहांपुर: पुलिस मुठभेड़ में ₹10 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।

शाहजहांपुर: पुलिस मुठभेड़ में ₹10 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: थाना जैतीपुर पुलिस ने लूट की कई वारदातों में वांछित चल रहे ₹10 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूट का मोबाइल फोन, पाजेब, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त की रात थाना जैतीपुर पुलिस मरुआझाला पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुआंडांडा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, और ललकारने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। पकड़े गए बदमाश की पहचान चंदन पुत्र ओमप्रकाश, निवासी मोहल्ला अजीजगंज, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी शिवम मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घायल अभियुक्त को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी जैतीपुर भेजा गया।

पुलिस ने चंदन के पास से .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक वीवो मोबाइल फोन, ₹2,040 नकद और लूट से संबंधित सफेद धातु की एक जोड़ी पाजेब बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथियों मोहित, सचिन और शिवम के साथ मिलकर 17 जुलाई की रात जैतीपुर-नवादा मोड़ के पास एक दंपत्ति से लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। उसने पूछताछ में यह भी बताया कि उसने फतेहगंज पूर्वी, कासगंज, कम्पिल और एटा क्षेत्रों में भी कई लूट की घटनाओं में हिस्सा लिया है। उसके अन्य साथी मोहित और सचिन को पहले ही एटा के थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त चंदन के खिलाफ शाहजहांपुर समेत कई अन्य जनपदों में कुल 27 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जैतीपुर थाने में उसके खिलाफ लूट और पुलिस मुठभेड़ की धाराओं में नए मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस उपचार के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई कर रही है, साथ ही फरार साथी शिवम की तलाश में दबिश दी जा रही है।

थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक इतेश तोमर, हेड कांस्टेबल अजय राना, हेड कांस्टेबल तैय्यब अली, कांस्टेबल नवीन कुमार, अंकुर कुमार, अरविंद कुमार, भानु और विजय।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …