Breaking News

शाहजहांपुर: एसपी सौरभ दीक्षित ने किया कांवड़ रूट का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश।

शाहजहांपुर: एसपी सौरभ दीक्षित ने किया कांवड़ रूट का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक (SP) सौरभ दीक्षित ने क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई और क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना कोतवाली और थाना कांट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ रूट पर बने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स, पुलिस चौकी और संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कांवड़ियों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण से संबंधित सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। एसपी ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ रूट पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि कहीं भी जाम की स्थिति न बने और यातायात सुचारू रहे। साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को हमेशा मुस्तैद रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शाहजहांपुर पुलिस का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है, जिसके लिए कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …