Breaking News

शाहजहांपुर: रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एनआरएमयू की शाखा परिषद बैठक, समाधान का दिया आश्वासन।

शाहजहांपुर: रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एनआरएमयू की शाखा परिषद बैठक, समाधान का दिया आश्वासन।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: एनआरएमयू (NRMU) शाहजहांपुर शाखा की ओर से एक महत्वपूर्ण शाखा परिषद बैठक का आयोजन किया गया। सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग, कैरिज एंड वैगन, सिग्नल एवं टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान रेलवे और संगठन की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की गई और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

बैठक में रेलवे कॉलोनियों की बदहाल स्थिति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। कर्मचारियों ने आवासों की टूटी फर्श, टपकती छतों, क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल और नालियों जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों ने यार्ड में ट्रेनों के रखरखाव से जुड़ी जंजीरों और गुटकों को रखने के लिए स्टोर की मांग की, वहीं कैरिज एंड वैगन विभाग की महिला कर्मचारियों ने शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने पर जोर दिया। इंजीनियरिंग विभाग ने रिस्क अलाउंस, आठ घंटे की ड्यूटी और ग्रेड पे से जुड़े मुद्दे उठाए, साथ ही रेलवे गेटों के निजीकरण को लेकर भी चर्चा की गई।

सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी इन समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष पीएनएम और इंफॉर्मल बैठकों के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शाखा अध्यक्ष रामऔतार शर्मा ने सभी को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वहीं, सह सचिव जितेंद्र कुमार और यतींद्र त्रिवेदी ने युवाओं को नए श्रम कानूनों के प्रति जागरूक रहने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रवि बाजपेयी, विक्रम, संजीव, राजकुमार, जितेंद्र लोहार, अश्वनी, दिनेश, भगवानदास, प्रतीक रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!