Breaking News

शाहजहांपुर: पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, डीएम बोले—15 दिन में हों सभी सुविधाएं दुरुस्त।

पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, डीएम बोले—15 दिन में हों सभी सुविधाएं दुरुस्त।

संवाददाता: मुबारक अली

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को जल्द सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल स्थल पर स्पष्ट सूचना अंकित कराने, पर्याप्त छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने और परिसर में टाइल्स लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठने के लिए शेड निर्माण और कुर्सियों की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले लोग पहले से ही दुखद परिस्थितियों में होते हैं, ऐसे में उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 15 दिनों के भीतर पूर्ण कर ली जाएं और पुलिस विभाग भी अपनी कार्यवाही के दौरान इन व्यवस्थाओं का ध्यान रखे।

जिलाधिकारी ने शवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए फ्रीजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!