Breaking News

बलरामपुर: पाइप विवाद बना जानलेवा, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या का 48 घंटे में खुलासा।

पाइप विवाद बना जानलेवा, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या का 48 घंटे में खुलासा।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र में पाइप को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए क्रिकेट बैट और स्टम्प भी बरामद कर लिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को वादी सलीम निवासी ग्राम पिपरा याकूब बभनी ने थाना श्रीदत्तगंज में तहरीर देकर बताया कि उनके भाई निजामुद्दीन (65) का गांव के ही कुछ लोगों से पाइप वापस करने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बैट और स्टम्प से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई। तत्पश्चात 6 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने चारों आरोपी—अकरम खां, सलमान खां, शमसुद्दीन खां और अनवार—को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त क्रिकेट बैट और स्टम्प भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह व उपनिरीक्षक मूलचंद समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Byte- राघवेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी उतरौला

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास से मोहा मन।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और …