Breaking News

शाहजहांपुर: हुलासनगला ओवरब्रिज के पास 99.5 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर दबोचे।

हुलासनगला ओवरब्रिज के पास 99.5 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर दबोचे।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जनपद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से करीब 99.5 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कटरा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। उपनिरीक्षक सागर मानव व उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने टीम के साथ हुलासनंगला ओवरब्रिज के पास से चारों आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान योगेश मौर्य (22) निवासी थाना कटरा, सत्यवीर (27) निवासी थाना मदनापुर, संजय (26) निवासी फतेहगंज, जिला बरेली तथा हरीशंकर (25) निवासी फतेहगंज पूर्वी, जिला बरेली के रूप में हुई है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक जिला बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के पडेरा गांव निवासी नईम उर्फ इरफान से लेकर आए थे और इसे मोहल्ला कायस्थान के एक व्यक्ति को देने जा रहे थे। पुलिस ने आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!