Breaking News

बिसौली: रमजान इबादत, सब्र और रहमत का पाक महीना : मौलाना शादाब रजा उवैसी।

रमजान इबादत, सब्र और रहमत का पाक महीना : मौलाना शादाब रजा उवैसी।

आई एम खान

बिसौली। इस्लाम धर्म में रमजान को बेहद मुकद्दस और बरकत वाला महीना माना जाता है। इसे इबादत, आत्मसंयम और आध्यात्मिक शुद्धि का समय बताया गया है। इस महीने में रोजेदार अल्लाह की खास इबादत करते हुए अपने खान-पान, व्यवहार और जीवनशैली में सादगी अपनाते हैं।

एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मौलाना शादाब रजा उवैसी ने कहा कि रमजान का पहला अशरा रहमत का होता है। इन दिनों अल्लाह की रहमतें अपने बंदों पर विशेष रूप से नाजिल होती हैं। उन्होंने बताया कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि आंख, कान, जुबान और दिल को भी बुराइयों से बचाए रखना असली रोजा है।

मौलाना ने कहा कि रमजान सब्र, मगफिरत और जहन्नम से निजात का महीना है। पहला अशरा रहमत का, दूसरा मगफिरत का और तीसरा निजात का माना जाता है। इस पवित्र महीने में गरीबों, जरूरतमंदों, यतीमों और असहाय लोगों की मदद करने का विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि रमजान का हर लम्हा कीमती होता है। इस दौरान किए गए नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है, इसलिए मुसलमानों को चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और अच्छे कार्यों में हिस्सा लें।

अंत में उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला सब पर अपनी रहमतें बरसाए और सबको इस पवित्र महीने की बरकतें नसीब करे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!