Breaking News

सेवा संकल्प यात्रा का अमापुर विधानसभा में भव्य स्वागत, विधायक हरिओम वर्मा बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार।

सेवा संकल्प यात्रा का अमापुर विधानसभा में भव्य स्वागत, विधायक हरिओम वर्मा बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का अमापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान याकूतगंज, ताली, जमालपुर, सहावर और रामछितौनी सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने पौधरोपण और स्वच्छता अभियान जैसे सेवा कार्यों में भी हिस्सा लिया।

अमापुर विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि वड़नगर से शुरू हुई यह सेवा संकल्प यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए वाराणसी की ओर बढ़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था और विकास को प्राथमिकता देते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडाराज और दंगे आम थे, लेकिन वर्तमान डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। विधायक ने दावा किया कि अपने जनहितैषी कार्यों के बल पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 का रिकॉर्ड दोहराते हुए पूर्ण बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, फर्जी लाइसेंस से चला रहे थे कारोबार।

डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, फर्जी लाइसेंस से चला रहे थे कारोबार। संवाददाता, …