Breaking News

गंजडुंडवारा: बाइक चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की TVS Apache बरामद।

बाइक चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की TVS Apache बरामद।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक TVS Apache मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगाप्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने देर रात रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त अंसार (निवासी नई बस्ती सुजावलपुर, गंजडुंडवारा) को दबोच लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना गंजडुंडवारा में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसमें अब धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

Spread the love

Check Also

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम।

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम। बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय …