Breaking News

सड़क हादसा: सहसवान-नाधा रोड पर ऑटो और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, 6 स्कूली बच्चे घायल।

सड़क हादसा: सहसवान-नाधा रोड पर ऑटो और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, 6 स्कूली बच्चे घायल।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूँ। सहसवान नाधा रोड पर ग्राम मानकपुर के पास बुधवार सुबह करीब 07:30 बजे ऑटो और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच भीषण दुर्घटना हो गई। हादसे में ऑटो सवार 6 स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सूचना पर तत्काल पहुंची स्थानीय पुलिस और पीआरवी 7854 की मदद से सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान में भर्ती कराया गया।

घायलों में इब्राहिमपुर गढ़ी निवासी भगवती (16), किशनपाल (13), प्रीति यादव (17), नंदकिशोर (12), रामगोपाल (14) और रजनी (11) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है। बच्चों को बेहतर इलाज और एक्स-रे आदि जांचों के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Spread the love

Check Also

पॉक्सो अधिनियम के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।

पॉक्सो अधिनियम के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक। बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा …