Breaking News

सीओ सोनम सिंह ने सफीपुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश।

सीओ सोनम सिंह ने सफीपुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। क्षेत्राधिकारी सोनम सिंह ने मंगलवार को सफीपुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और भोजनालय सहित सभी शाखाओं की गहन जांच की।

सीओ ने निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों, अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस कर्मियों को स्वच्छता, अनुशासन और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करने और फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।

निरीक्षण के उपरांत सीओ सोनम सिंह ने कोतवाली परिसर की साफ-सफाई और समग्र व्यवस्था पर संतोष जताया, साथ ही आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सरोज श्रीवास्तव, अमित प्रकाश सहित पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …