Breaking News

सहसवान: सपा टिकट के दावेदार गजेंद्र यादव ने दरगाह आस्ताने गौसिया पर चढ़ाई चादर, क्षेत्र में तरक्की की मांगी दुआ।

सहसवान: सपा टिकट के दावेदार गजेंद्र यादव ने दरगाह आस्ताने गौसिया पर चढ़ाई चादर, क्षेत्र में तरक्की की मांगी दुआ।

सहसवान, बदायूं। सहसवान 113 विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार तेज होती जा रही है। इसी चुनावी सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी से टिकट की प्रबल दावेदारी कर रहे वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव रविवार को क्षेत्र के ग्राम हमूपुर चमरपुरा स्थित प्रसिद्ध दरगाह आस्ताने गौसिया पहुंचे। दरगाह परिसर पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने सपा नेता का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद गजेंद्र यादव ने दरगाह के गद्दी नशीन ख्वाजा हमीदद्दीन कादरी व प्रदेश सचिव शोएब नकवी आगा की मौजूदगी में पूरी अकीदत के साथ मजार शरीफ पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और सहसवान क्षेत्र में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, सुख-शांति व चहुंमुखी तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी।

चादरपोशी के उपरांत सपा नेता गजेंद्र यादव ने मीडिया कर्मियों से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने क्षेत्र के संपूर्ण विकास, युवाओं के रोजगार और जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को प्रमुखता से गिनाया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही क्षेत्र की देवतुल्य जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं और स्थानीय जनसमस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाते आए हैं।

उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वह आगे भी उनकी मजबूत आवाज बनकर हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। विकास के रोडमैप पर चर्चा करते हुए गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि सहसवान क्षेत्र में उच्च शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जर्जर सड़कों का सुधार, बिजली की निर्बाध आपूर्ति, किसानों की समस्याओं का निस्तारण और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों को पूरी तरह जनहितकारी बताते हुए आगामी चुनाव के लिए जनता जनार्दन से आशीर्वाद और सहयोग की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मुख्य रूप से मुस्तैद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!