Breaking News

स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर पुलिस का फोकस।

स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर पुलिस का फोकस।

मुजरिया, बदायूं। थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति टीम को महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी कार्ययोजना के तहत काम करने के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष ने कहा कि स्कूल-कॉलेज खुलने और छुट्टी होने के समय प्रमुख चौराहों एवं छात्राओं के आवागमन वाले मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना तैयार कर ड्यूटी लगाई जाए, जिससे रास्ते में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।

उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्र के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सहायता के लिए उपलब्ध पुलिस सेवाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक कमरुद्दीन, ऑपरेटर सचिन तेवतिया सहित मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी मौजूद रहीं।

Spread the love

Check Also

गांधी-शास्त्री जयंती पर गंधरोली विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

गांधी-शास्त्री जयंती पर गंधरोली विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम। आई एम खान  बिसौली। संविलियन विद्यालय …