Breaking News

सहसवान: दबंगों ने खड़ी फसल ट्रैक्टर से जोती, विरोध करने पर विकलांग किसान से मारपीट।

दबंगों ने खड़ी फसल ट्रैक्टर से जोती, विरोध करने पर विकलांग किसान से मारपीट।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर में 20 फरवरी की सुबह लगभग 6 बजे एक विकलांग किसान की खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर जोतने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है।

मोहल्ला रुस्तम टोला निवासी शायक अली पुत्र अमजद अली के अनुसार उसकी भूमि गांव मानकपुर की गाटा संख्या 525 रकबा 0.253 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 524/3 रकबा 0.521 हेक्टेयर में स्थित है, जहां गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। आरोप है कि 20 फरवरी की सुबह कुछ दबंग लोग ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे और फसल जोतनी शुरू कर दी।

पीड़ित के मुताबिक जब वह अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचा और विरोध किया तो आविद व जाहिद पुत्रगण आसिक अली व शाकिव पुत्र जाहिद तथा नदीम पुत्र सिद्दीक निवासीगण मोहल्ला रुस्तम टोला ने गंदी-गंदी गालियां दीं और लात-घूंसे से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़ित विकलांग किसान ने कोतवाली सहसवान में लिखित तहरीर देकर दबंगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बाइट- पीड़ित विकलांग 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!